Home Health & Fitness मिसौरी में भीषण तूफान से 7 की मौत, दर्जनों घायल

मिसौरी में भीषण तूफान से 7 की मौत, दर्जनों घायल

0

अमेरिका के मिसौरी राज्य में आए शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचाई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने इमारतों में फंसे लोगों को खोजने और बचाने का काम जारी रखा है।


राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक, सेंट लुईस के क्लेटन इलाके में दोपहर 2:30 से 2:50 बजे के बीच एक बवंडर आया, जिसने इमारतों की छतें उड़ाकर पेड़ों और बिजली के तारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सेंट लुईस की मेयर कैरा स्पेंसर ने बताया कि करीब 5,000 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं और तूफान के कारण लगभग 1 लाख लोगों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने इसे बेहद विनाशकारी घटना बताया।

सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शुक्रवार की रात कर्फ्यू लगा दिया गया था। अस्पतालों में भी भारी भीड़ देखी गई है। एक अस्पताल प्रवक्ता के अनुसार, 20 से 30 लोग घायल होकर भर्ती हुए हैं, जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर है। सेंट लुईस के बच्चों के अस्पताल में भी 15 बच्चे भर्ती हैं, लेकिन अधिकांश मरीज जल्द ही ठीक होकर घर लौट जाएंगे।

NO COMMENTS

Exit mobile version