Friday, May 16, 2025
HomeInternational"कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा: क्या अमेरिका की दखलअंदाज़ी से युद्ध...

“कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा: क्या अमेरिका की दखलअंदाज़ी से युद्ध टला, जैसा ट्रंप ने दावा किया.?”

भारत-पाक युद्धविराम को लेकर ट्रंप के दावों पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए युद्धविराम के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार दावा कर रहे हैं कि अमेरिका ने दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध को रोक दिया है। इन दावों को भारत ने कई बार खारिज किया है। अब विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने ट्रंप के बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए सवाल उठाए हैं कि क्या सच में युद्धविराम हुआ है।


कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने अमेरिका के इस दावे पर मोदी सरकार और विदेश मंत्री एस जयशंकर को निशाना बनाया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कुछ दिन पहले ट्रंप ने भारत-पाक के बीच युद्धविराम की बात कही थी। सऊदी अरब में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यापार और प्रतिबंधों के जरिए भारत को युद्धविराम के लिए मजबूर किया। जयराम रमेश ने सवाल किया कि क्या मोदी और जयशंकर ने अमेरिकी दबाव में देश के सुरक्षा हितों को दांव पर लगा दिया है? उन्होंने व्यंग्यात्मक रूप में पूछा, “क्या अमेरिकी पापा ने वाकई युद्ध रुकवा दी?”

दरअसल, सऊदी-अमेरिका निवेश फोरम 2025 में ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के सीजफायर पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए ऐतिहासिक युद्धविराम करवाया और इसके लिए व्यापार सौदों का सहारा लिया। ट्रंप ने कहा कि हमें परमाणु मिसाइलों का व्यापार नहीं करना चाहिए, बल्कि उन चीजों का कारोबार बढ़ाना चाहिए जो दोनों देश अच्छे तरीके से बनाते हैं। उन्होंने दोनों देशों के नेताओं की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि यह शांति बनी रहेगी।

हालांकि, भारत की ओर से स्पष्ट किया गया है कि युद्धविराम पर अमेरिका से कोई व्यापार या सौदा नहीं हुआ है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पाकिस्तान ने ही भारत से युद्धविराम के लिए गुहार लगाई थी और भारत ने इसे स्वीकार किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments