Tuesday, July 15, 2025
HomeMadhya Pradesh*कटनी में संपन्न हुई अपना दल (एस) की कार्यकर्ता बैठक, सदस्यता अभियान...

*कटनी में संपन्न हुई अपना दल (एस) की कार्यकर्ता बैठक, सदस्यता अभियान को मिली गति*

कटनी, 15 जुलाई 2025:
अपना दल (एस) ने मध्यप्रदेश में अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत करने के लिए मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल ने सोमवार को कटनी में कार्यकर्ता बैठक और सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में OBC को 27% आरक्षण देने की मांग को प्रमुखता से उठाया।



कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बी. के. पटेल ने की। आर. बी. सिंह पटेल ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जी के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य 2028 तक अपना दल (एस) को प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनाना है। हम दलित, शोषित और वंचित वर्ग की मजबूत आवाज बनकर उभरेंगे।”

उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द OBC आरक्षण 27% किए जाने की प्रक्रिया पूरी करने की मांग भी दोहराई।

इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मान सिंह बिसेन, सीता शरण सिंह, श्रीकांत पटेल, संतराम पटेल, प्रतिभा पटेल, जगदीश पटेल, विजय कुमार पटेल, संतोष पटेल, शेषबहादुर सिंह पटेल, सुभाष पटेल, चैतुराम पटेल और रेखा पटेल प्रमुख रहे।

यह आयोजन मध्यप्रदेश में अपना दल (एस) के विस्तार और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम के प्रति जबरदस्त उत्साह प्रदर्शित किया, जिससे यह अपेक्षा की जा रही है कि यह अभियान पार्टी के विस्तार में अहम योगदान देगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments