Monday, May 12, 2025
HomeNationalपद्म श्री पुरस्कार विजेता और ICAR के पूर्व प्रमुख मृत पाए गए,...

पद्म श्री पुरस्कार विजेता और ICAR के पूर्व प्रमुख मृत पाए गए, मौत पर उठे सवाल

कावेरी नदी में मिला पद्मश्री वैज्ञानिक सुब्बन्ना अय्यप्पन का शव, आत्महत्या की आशंका

कर्नाटक के मांड्या जिले के श्रीरंगपटना के पास कावेरी नदी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के पूर्व महानिदेशक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित वैज्ञानिक डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने शनिवार को नदी में तैरता हुआ शव देखा, जिसके बाद पुलिस ने उसे बाहर निकाला



70 वर्षीय डॉ. अय्यप्पन कृषि और मत्स्य विज्ञान के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ माने जाते थे और ICAR का नेतृत्व करने वाले पहले गैर-फसल वैज्ञानिक थे। पुलिस को उनका स्कूटर भी नदी के किनारे खड़ा मिला है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।

मैसूर के विश्वेश्वर नगर में रहने वाले डॉ. अय्यप्पन 7 मई से लापता थे, जिसकी शिकायत उनके परिवार ने विद्यारण्यपुरम पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। वह श्रीरंगपटना स्थित साईं बाबा आश्रम में ध्यान करने जाया करते थे। पुलिस ने उनकी अंतिम लोकेशन ट्रैक कर शव की पहचान की।

भारत की ‘नीली क्रांति’ में प्रमुख भूमिका निभाने वाले डॉ. अय्यप्पन को वर्ष 2013 में राज्योत्सव पुरस्कार और 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं, जो उनके निधन से शोकग्रस्त हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments