भाजपा का राज गुजरात में कायम



आज गुजरात चुनाव के नतीजे आये और ये नतीजे कांग्रेस और आप पार्टी को बहुत परेशान करने वाले थे, क्यूंकि आज भाजपा सरकार ने गुजरात में एक ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
मोदी को मिला गुजरात का साथ
आज गुजरात के चुनाव नतीजों से ये साफ़ था की गुजरात की जनता मोदी का साथ कभी नहीं छोड़ेगी। इस बार के चुनावों में गुजरात की जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और भाजपा को 156 सीटों पर ऐतिहासिक विजय का पुरस्कार दिया।
अगर अन्य पार्टियों की बात करें तो कांग्रेस को महज 17 सीट और आम आदमी पार्टी को 5 सीटें मिलें और अन्य पार्टियों को 4 सीटों से संतुष्ट रहना पड़ा।
आम आदमी पार्टी का मुफ्त का अजेंडा फ्लॉप रहा
आम आदमी पार्टी चुनावों के दुरान वोही अपना पुराना नारा यानी मुफ्त की राजनीति लेकर गुजरात चुनावों के प्रचार में आई और फ्लॉप हो गयी। केजरीवाल ने बिजली मुफ्त, अच्छी शिक्षा और मुफ्त इलाज़ का झांसा देने की कोशिश की मगर भाजपा ने गुजरात की जनता को समझा दिया की मुफ्त का कुछ नहीं होता और गुजरात की जनता ने इसे समझा और नतीजा आपके सामने है।
गांधी परिवार रहा चुनाव प्रचार से दूर
कांग्रेस गुजरात चुनावों में इस बार दम ख़म ना दिखा कर बहुत ही कम प्रचार किया। राहुल गाँधी अपने भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त रहे और मात्र एक या दो दिन ही गुजरात के दौरे पर रहे। चुनाव के प्रचार के दौरान पूरा गांधी परिवार चुनाव से दुरी बनाये हुए था।
गुजरात चुनाव का असर देश की राजनीति पर
आपको बता दें की भाजपा पिछले 27 वर्षों से गुजरात की गद्दी पर कायम है, और इस बार तो उसने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत का कारण ये था की चुनाव से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री और सम्पूर्ण मंत्री मंडल को बदल दिया जिसका परिणाम उन्हें गुजरात चुनाव में ऐतिहासिक जीत के फलस्वरूप मिला। इसी तरह अगले साल मध्य प्रदेश के चुनाव में बदलाव देखने को मिल सकता और मोदी- अमित शाह की जोड़ी 2024 के लोकसभा चुनावों की रणनीति की और तेज़ी से आगे बढेगी।