क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बच्चे की फोटो लीक हो गई है? ये तस्वीरें हो रही हैं वायरल

 क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बच्चे की फोटो लीक हो गई है? ये तस्वीरें हो रही हैं वायरल

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता पिता बने हैं। कपल ने सरोगेसी के जर‍िए बेटी का स्वागत किया है। फैंस समेत कई सितारों ने प्रियंका और निक को माता-पिता बनने पर बधाइयां दी हैं। दुनिया भर के फैंस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। प्रियंका चोपड़ा के द्वारा दी गई इस जानकारी के तुरंत बाद इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें वायरल होने लगीं। हालांकि किसी भी फोटो को लेकर दावा नहीं किया जा सकता कि वो ही असली फोटो है लेकिन फिर भी ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर यहां से वहां घूम रही हैं।इसमें एक फोटो में निक और प्रियंका एक बच्चे को हाथ में पकड़े हुए हैं और उसके साथ खेल रहे हैं। प्रियंका ने एक टक प्यार से उसे निहार रही हैं। इस फोटो के इंटरनेट पर वायरल होते ही लोगों ने कपल को बधाई देनी शुरू कर ही। हालांकि सच्चाई कुछ और ही है ये तस्वीर निक और प्रियंका के बच्चे की नहीं है। बल्कि ये पुरानी तस्वीर है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *