कोरोना के डर से धराशाही हुआ शेयर बाज़ार



कोरोना और ग्लोबल संकेतो के चलते भारतीय शेयर बाज़ार में गिरावट दर्ज की गयी है। ये गिरावट भारतीय शेयर बाज़ार में 5 वें और आखिरी कारोबारी के दिन यानी 23 दिसम्बर 2022 दिखने को मिली। ये गिरावट बाज़ार में लगातार चौथे कारोबारी दिन को देखने को मिली। आज के दिन सेंसेक्स 980 अंक टूटकर 59,845 के स्टार पर बंद हुआ। वोही निफ्टी 320 अंक टूटकर 17,806 पर आ गया है। पुरे सेंसेक्स के 30 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी है।
टॉप लूज़र रहे अडाणी पोर्ट्स और अडाणी एंटरप्राइजेज
अडाणी पोर्ट्स, अडाणी एंटरप्राइजेज, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, UPL, इंडसइंड बैंक, , हिंडाल्को, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, SBI, बजाज फिनसर्व समेत निफ्टी के 47 शेयरों में गिरावट देखने को मिली । वहीं सिर्फ तीन शेयर्स सिप्ला, डिविस लैब और टाइटन में तेजी रही।
PSU बैंक सेक्टर में आओ 6.06 की गिरावट
मीडिया में 4.99%, मेटल में 4.47%, रियल्टी में 3.45% और ऑटो सेक्टर में 2.54% की गिरावट दर्ज की गयी है। इसी के साथ PSU बैंक सेक्टर में 6.06% की गिरावट आई। NSE के सभी 11 सेक्ट्रोल इंडेक्स में गिरावट आई।
मार्केट कैप 19 लाख करोड़ से घटा
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को भी कोरोना की नज़र लग गयी। BSE का मार्केट कैप में 7 ट्रेडिंग सेशन में लगभग 19 लाख करोड़ गिरकर 272.12 लाख करोड़ पर आ गया है। जबकि ये 14 दिसम्बर को 291.25 लाख करोड़ पे था। हालाकि निवेशकों के वेल्थ में 8.43 लाख करोड़ की कमी आई है। पिछले सत्र की बात की जाए तो मार्केट कैप 280.55 करोड़ था।
कोरोना ने दिया खरीदारी का मौका
कोरोना ने जहाँ शेयर बाज़ार पर अपना दुष्प्रभाव दिखाया है, तो इसके चलते लोगों को खरीदारी का सुनहरा मौका भी मिल गया है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिटेल रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने बताया की दुनिया भर में कोविड के मामले बढ़ने के वजह से निवेशकों में दर की स्थिथि बनी है। जिसकी वजह से शेयर बाज़ार में गिरावट देखने को मिल रहा है। आज के दिन निफ्टी में गैप डाउन ओपनिंग हुई थी जो 18000 के नीचे आज बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप में 4% और स्मॉलकैप में 5% की गिरावट दर्ज की गयी है।