कोरोना के चलते बीजेपी ने रोकी अपनी आक्रोश यात्रा क्या राहुल रोकेंगे भारत जोड़ो यात्रा



भाजपा ने कोरोना के खतरे के चलते अपनी आक्रोश यात्रा स्थगित करने का एलान किया है। इस बात की जानकारी राजस्थान के प्रभारी और पार्टी के महासचिव अरुण सिंह के द्वारा मिली। उन्होंने बताया की बीजेपी ने रास्थान में चल रहे आक्रोश यात्रा को बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आगे कहा की हमारी पार्टी जनता के सेवा के लिए है इसलिए उनकी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए 75,000 किलो मीटर तक चलने वाली यात्रा को बंद किया जा रहा है। उन्होंने राहुल गाँधी और उनकी सरकार को नसीहत दी की वो भारत जोड़ो यात्रा और ये ना हो सके तो कम से कम कोविड गाईडलाइन का पालन करें।
आक्रोश यात्रा क्यूँ निकल रही थी भाजपा
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में आक्रोश यात्रा अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ निकाल रही थी। बीजेपी इस यात्रा की शुरुवात पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में निकाल रही थी। इस यात्रा की शुरुवात 1 दिसम्बर को की गयी थी। भाजपा ने ये तय किया था की वो इस यात्रा के दौरान 2 करोड़ लोगों से संपर्क स्थापित करेगी और अपनी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुचायेगी।
अरुण सिंह ने बताया की , ‘‘बीजेपी के लिए पहले देश और जनता है, उसके बाद राजनीति है. हमारे लिए जनता की सिक्योरिटी और उनका हेल्थ पहले है।’’ इसके बाद अरुण सिंह ने कांग्रेस पे निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस जनता के जीवन के साथ खेल रही है।
अरुण सिंह ने कांग्रेस पे तंज कसते हुए कहा की ये सुबह और शाम के सैर के अलावा और कुछ नहीं है। कांग्रेस को अपनी राजनीती के लिए जनता के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।
केंद्रीय स्वास्थय मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना के बढ़ते केस को द्व्खते हुए एक समीक्षा बैठक की थी। मांडविया ने जनता को मास्क पहनने और वैक्सीन लगवाने की सलाह दी।